Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सात दिवसीय विशेष शिविर 'स्वच्छता संकल्प एवं नशा मुक्त भारत' थीम पर बेलगांव में शुरू


बेलगांव(माकड़ी): नवीन शासकीय महाविद्यालय माकड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम पंचायत बेलगांव, विकासखंड-माकड़ी में सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। यह शिविर दिनांक 23.11.2025 से 29.11.2025 तक 'स्वच्छता संकल्प एवं नशा मुक्त भारत' थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

★कार्यक्रम का शुभारंभ और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम 23 नवंबर 2025 को दोपहर 02:00 बजे ग्राम पंचायत बेलगांव (माकड़ी) में हुआ।

  • मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य (उमरगांव) श्रीमती चंद्रावती एवं श्री लुदाराम उपस्थित रहे।

  • अध्यक्षता नवीन शासकीय महाविद्यालय माकड़ी के प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ चौधरी ने की।

  • विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती श्यामबती नेताम (सरपंच, बेलगाँव), श्री रमेश कुमार नेताम, एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से NSS ध्वजारोहण के साथ छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान में राज्य गीत गाकर किया गया, 





जिसके बाद स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।



★मितानिन दिवस पर सम्मान

उद्घाटन अवसर पर, विगत दिवस राष्ट्रीय मितानिन दिवस के उपलक्ष्य में, ग्राम की स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली मितानिनों का सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में श्रीमती प्रेमवती नेताम, श्रीमती लीलावती मंडावी, श्रीमती पीला बाई, श्रीमती रायो बाई कश्यप, और श्रीमती बुदरी बाई वट्टी को सम्मानित किया गया, जिन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य के प्रति अपने समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।



★सात दिवसीय जागरूकता अभियान

यह राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर अगले सात दिनों तक चलेगा। इस दौरान, कॉलेज के छात्र-छात्राएं अपनी रूपरेखा के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से ग्राम वासियों के बीच स्वच्छता, नशा मुक्ति, शिक्षा, और स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता फैलाएंगे।



राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों से अपील की है कि वे इस जनहितैषी कार्यक्रम में समय, सहयोग, और सहभागिता प्रदान कर, शिविर को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें, ताकि 'स्वच्छता संकल्प एवं नशा मुक्त भारत' का सपना साकार हो सके।





इसी प्रकार की न्यूज देखने के लिए हमारे व्हाट्स चैनल से जुड़े CGMSS Live News 

News Reporter              

Sunil Ratnakar 

mob -9329165563

Makdi kondagaov cg.