Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बेलगांव की छात्राओं ने राष्ट्रीय खेल स्पर्धा के लिए दिल्ली प्रस्थान कर बढ़ाया क्षेत्र का मान


मकड़ी/बेलगांव: ब्लॉक की एकमात्र अंग्रेजी माध्यम शाला, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बेलगांव की प्रतिभाशाली छात्राओं के समूह ने तीन दिवसीय प्रतिष्ठित डी.ए.वी. नेशनल स्पोर्ट मीट (राष्ट्रीय खेल स्पर्धा) खो–खो खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली के लिए प्रस्थान किया है। छात्राओं की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने न केवल विद्यालय परिसर में बल्कि समूचे ग्रामवासियों में उत्साह, गर्व और आशा का माहौल उत्पन्न कर दिया है।

पिछड़ रहे पारंपरिक खेल खो-खो ने एक बार फिर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए जिला,संभागीय स्तर पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।  जिससे पिछड़ते जा रहे इस खेल को एक नई पहचान और सुर्खियां मिली हैं।

इन अंडर 19 की खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित जोनल लेवल की खेल प्रतियोगिताओं में असाधारण साहस और कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने शानदार खेल से पिछले वर्ष की विजेता टीम को हराकर एक अभूतपूर्व जीत दर्ज की, जिससे विद्यालय और जिले का दोहरा मान बढ़ा है। उनकी इस निर्णायक सफलता ने उन्हें देश की सबसे बड़ी डी.ए.वी. खेल स्पर्धा में अपनी जगह बनाने में सफलता दिलाई है, जिससे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।


राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने वाली छात्राओं में त्रिवेणी नेताम, देश बती नेताम, कुमकुम पोयाम, मनीषा मरकाम, रेशमा, गीतांजलि पोयाम, और तूलिका शोरी शामिल हैं।


★भव्य विदाई और शुभकामनाएँ
दिल्ली रवाना होने से पूर्व विद्यालय परिसर में एक भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। छात्राओं को विजय तिलक लगाकर ग्रामवासियों, शाला समिति के सदस्यों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री रमेश नेताम ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें खेल को सच्ची खिलाड़ी भावना के साथ खेलने और दिल्ली में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया ।





★खेल के दौरान प्रत्येक खिलाड़ी की उपयोगिता
 पर जोर 

इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में भूतपूर्व सरपंच लखेश्वर पोयाम, ग्राम पुजारी राजू बघेल, वार्ड पंच राजेश बघेल, शाला समिति के अध्यक्ष गौतम बागची, सचिव सुनील रत्नाकर, वीरेंद्र पटेल, तरुण कुमार, मनसू नेताम, इयाबती, जयमनी नाग, राजू राम मरकाम, गणेश नेताम, हेमलाल नेताम, बिरजू बघेल, और मिथुराम नेताम शामिल थे। इन सभी ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएँ दीं। अध्यक्ष गौतम बागची ने प्रेरणात्मक बातों के माध्यम से खिलाड़ियों को उनकी उपयोगिताओं, एकजुट होकर खेलने को कहा ,जिससे निश्चित ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो सके हैं।

★गुरुओं से मिला लक्ष्य प्राप्ति का आशीर्वाद 

विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य देवराज मोहंती ने बच्चों को भावुकता से आशीर्वाद देते हुए केवल दो शब्द कहे: "विजयी भव:।" उन्होंने छात्राओं को दिल्ली में अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित कर लौटने और एक विजेता के रूप में वापस आने को कहा।


★खेल के नियम लक्ष्य प्राप्ति की जानकारी 

स्पोर्ट्स टीचर लिकेश साहू ने छात्राओं को खेल के नियम और अनुशासन का महत्व समझाकर, नियमों के दायरे में रहकर बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने का मार्गदर्शन दिया। इसके अतिरिक्त समा वट्टी, दीपेश कुमार, ललित साहू, पवन वैष्णव, दिव्या साहू, नीलीमा पटेल, मोनिका सिन्हा, मंजू देवांगन, जानबाई कोर्राम, हुमेश्वरी साहू, फुलेश्वरी, मोनिका साहू, नीलम, और शिवांगी सरकार ने भी अपनी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके राष्ट्रीय स्तर पर सफल प्रदर्शन की कामना व्यक्त की।




समूचा मकड़ी/बेलगांव क्षेत्र इन अंडर 19 खिलाड़ियों से स्टैट लेवल पर शानदार प्रदर्शन कर मेडल जीतने की उम्मीद कर रहा है।