जानकारी के अनुसार, देवता पूजा के अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। भोजन ग्रहण करने के कुछ समय बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजनों और ग्रामीणों द्वारा तत्काल बीमार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना में गंभीर रूप से प्रभावित 9 लोगों को उपचार हेतु जिला अस्पताल कोंडागांव में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। वहीं इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आई है, जिससे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर मामला फूड प्वाइजनिंग का माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे जाने की जानकारी मिली है। साथ ही प्रभावित ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।





Social Plugin