कोंडागांव/बिलासपुर | 12 मई 2026
छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ (CGMSS) ने अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने और भवन निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्रों के कर्मकारों के हितों की रक्षा के लिए कोंडागांव जिले में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़वाल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न पदों के लिए समर्पित सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?
संघ के आदर्श विधान की धारा 16 के तहत केंद्रीय बॉडी के बहुमत के आधार पर निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं:
जिला अध्यक्ष संजय लाला,
जिला महामंत्री दिनेश कुमार कश्यप, जिला मंत्री याद राम बघेल,
जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा,
जिला कोषाध्यक्ष रामसाय मंडावी,
जिला मीडिया प्रभारी चंपेश जोशी
इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य कोंडागांव जिले के भवन निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को संगठित करना, उनके जीवन स्तर में सुधार लाना और उनकी सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक समस्याओं का निवारण करना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संघ के नियमों का पालन करते हुए श्रमिकों के कल्याण के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे। नियुक्ति कार्यक्रम में विशेष रूप से हंसराज टंडन, सुनील रत्नाकर प्रदेश मंत्री,निलेश साहू संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर,सोमन पाण्डेय, तर सिंह पांडेय, कपूर चंद आदि कार्यकर्ता पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।








Social Plugin