Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बेलगांव में देशभक्ति के रंग में रंगा गणतंत्र दिवस, पुलवामा के शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 



माकड़ी/बेलगांव।

क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, बेलगांव (माकड़ी) में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के नारों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।


सरपंच महोदया ने ध्वज फहरा कर बाबा साहेब के विचारों को किया स्मरण

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती श्यामबती रमेश नेताम रहीं। उन्होंने विधिवत ध्वज फहरा

 कर तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने कहा—

"गणतंत्र दिवस केवल ध्वजारोहण का पर्व नहीं है, बल्कि यह संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों को आत्मसात करने का दिन है। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी हमें समानता, न्याय और आत्म-सम्मान का मार्ग दिखाते हैं।"

बच्चों में आज के दिन काफी उत्साह उमंग भरा था जिसे उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया जिसमें पुलवामा हमले पर दृश्यंकृत, हृदय विदारक, घटना पर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित किए






कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत पुलवामा आतंकी हमले पर आधारित दृश्यांकित नाटक ने सभी को भावुक कर दिया। शहीद जवानों के बलिदान को जीवंत रूप में दर्शाते इस मंचन के दौरान पूरा प्रांगण मौन श्रद्धांजलि में डूब गया और कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए देश की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।


नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, फैंसी ड्रेस बना आकर्षण का केंद्र

यूकेजी (UKG) के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सभी का दिल जीत लिया। बच्चे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, सीमा पर तैनात वीर सैनिकों एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की वेशभूषा में नजर आए।

इसके साथ ही देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और झांकियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर गांव के कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

प्रमुख रूप से पंचायत सचिव श्रीमती शांति मरकाम, भूतपूर्व सरपंच श्री लखेश्वर पोयाम, 

शाला प्रबंधन समिति के सचिव श्री सुनील कुमार रत्नाकर एवं बड़ी संख्या में पालक गण मौजूद रहे।

अन्य विशिष्ट अतिथियों में—

पंचगण: मेहतु राम पोयाम, झिटकू राम मरकाम, राजेश नेताम

ग्राम प्रमुख: ग्राम पुजारी श्री राजूराम बघेल, ग्राम पटेल श्री संजय पोयाम

वरिष्ठ नागरिक: चैतराम यादव, पंचम सिंह मंडावी, अमर सिंह पोयाम, सुद्धू राम मंडावी, रंगशू राम नेताम एवं रामधर मरकाम शामिल रहे।


विद्यालय परिवार की सराहनीय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य श्री देवराज मोहंती के मार्गदर्शन में समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

वरिष्ठ शिक्षक: श्री पवन वैष्णव, श्री ललित साहू, श्रीमती दिव्या साहू, श्रीमती नीलिमा पटेल, श्री लिकेश्वर साहू

शिक्षिकाएं: सुश्री शमा वट्टी, सुश्री मोनिका सिन्हा, श्रीमती मोनिका साहू, सुश्री फुलेश्वरी साहू, सुश्री मंजू देवांगन, सुश्री नीलम पांडे, सुश्री हुमेश्वरी साहू

सहायक कर्मचारी: बुद्धू मरकाम, पासवर मरकाम, बुधसन नेताम एवं सुश्री कपिल नेताम ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया।

भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण एवं “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। पूरे वातावरण में देशप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही।