अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर ने अपने पति की जमकर पिटाई कर दी है। पति पुलिस विभाग में एएसआई (ASI) के पद पर कार्यरत है और पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गया है, उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।
आरोप और घटनाक्रम
पत्नी का आरोप है कि पति शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता था। शुक्रवार की रात जब वह शराब के नशे में बेटी को पीट रहा था, तब पत्नी के सब्र का बांध टूट गया और उसने पति की पिटाई कर दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पति बलरामपुर जिले के एसपी ऑफिस के शिकायत शाखा में पदस्थ था।
एएसआई प्रशांत कुमार प्रकाश अक्सर शराब के नशे में परिवार में हंगामा करता था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात वह घर में शराब पीकर पहुंचा और विवाद किया, जिसके बाद उसने बेटी से मारपीट शुरू कर दी।
घायल पति का बयान
बेटी की पिटाई होते देख पत्नी ने पति की जमकर पिटाई कर दी, जिससे प्रशांत कुमार प्रकाश के चेहरे, सिर, गले और हाथों में चोटें आई हैं। प्रशांत कुमार प्रकाश ने खुद मीडिया के सामने आकर चोटें दिखाई हैं।
वहीं, पति का आरोप है कि पत्नी ने सोने के जेवर की डिमांड की थी, जिसे वह पूरा नहीं कर सका, जिसके बाद पत्नी ने बेरहमी से पिटाई की। पति ने यह भी कहा कि जब वह सो रहा था तभी पत्नी ने जबरन मारपीट की और चाकू से हमला किया।
पत्नी का पक्ष
एएसआई की पत्नी प्रियंका ने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। महिला ने कहा कि पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता था और शुक्रवार को जब उसने बेटी पर हाथ उठाया तो उसका सब्र टूट गया।
खबरों और विज्ञापन के लिए कॉल करे
इसी प्रकार की न्यूज देखने के लिए हमारे व्हाट्स चैनल से जुड़े CGMSS LIVE NEWS
NEWS REPORTER
SUNIL KUMAR
MOB -9329165563
MAKDI KONDAGAON C.G.





Social Plugin