![]() |
| लाइव फोटो |
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक बार फिर अपने निवास पर 'जनदर्शन' कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम जनता की समस्याओं के निवारण के लिए एक पाक्षिक (पंद्रह-दिवसीय) कार्यक्रम है, जिसे अप्रैल-मई में 'सुराज अभियान' शुरू होने के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब, इस कार्यक्रम की दोबारा शुरुआत 13 नवंबर से होने की खबर है।
इस 'जनदर्शन' के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय ने तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत मुख्यमंत्री साय एक बार फिर से सीधे जनता से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुन कर उनका निवारण करेंगे।
संगठन की व्यवस्था के अनुसार, कैबिनेट के सभी मंत्रियों की बैठकें भी मुख्यमंत्री निवास परिसर में पिछले माह शुरू की गई थीं। हालांकि, ये बैठकें फिलहाल राज्योत्सव और बिहार चुनाव के कारण स्थगित हैं।





Social Plugin