रायपुर, [तिथि: 3नवंबर 2025] -
छत्तीसगढ़ की 12वीं पास छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षिक घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री साय की नई पहल के तहत, राजधानी रायपुर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में इसी सत्र से बी-फार्मेसी (बैचलर ऑफ फार्मेसी) पाठ्यक्रम की शुरुआत की जा रही है, जो कि छात्राओं के लिए पूरी तरह निशुल्क होगा।
योजना की मुख्य विशेषताएं:
निःशुल्क शिक्षा: इस योजना के तहत, 12वीं पास छात्राओं को बी-फार्मेसी कोर्स की पढ़ाई कम खर्च में कराई जाएगी, जिससे उन्हें निजी कॉलेजों की महंगी फीस से मुक्ति मिलेगी।अब तक निजी कॉलेजों में छात्राओं को महंगी पढ़ाई करनी पड़ती थी। छात्राएं अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य या फोन नंबर 0771-2423045 पर संपर्क कर सकते हैं। या फिर वे ई-मेल principal.ggpraipur@gmail.com पर भी सर्च कर सकती हैं।
- सीटें और मान्यता:
इस पाठ्यक्रम के लिए 60 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।
यह कोर्स फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली से अनुमोदित है।
रोजगार के अवसर: छात्राओं को स्वास्थ्य, औषधि विज्ञान, और फार्मास्युटिकल्स उद्योग में उत्कृष्ट रोजगार के अवसर मिलेंगे।
अतिरिक्त लाभ: छात्राओं को पढ़ाई के दौरान छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) की सुविधा भी दी जाएगी।
फैक्ट फ़ाइल:
कॉलेज के लिए ऐतिहासिक कदम
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, रायपुर के लिए यह पहल एक ऐतिहासिक कदम है। यह कॉलेज डी-फार्मेसी (डिप्लोमा इन फार्मेसी) कोर्स पहले से ही संचालित कर रहा है। बी-फार्मेसी कोर्स शुरू करने वाला यह प्रदेश का पहला महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज बन गया है।





Social Plugin