कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही बारिश एवं संभावित बाढ़-अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए जिला कार्यालय कोंडागांव के कक्ष क्रमांक-38 में जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष (Flood Control Room) स्थापित किया है।
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर के निर्देशानुसार स्थापित इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से बाढ़, अतिवृष्टि तथा अन्य प्राकृतिक आपदा से संबंधित सूचना, राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक सीधे नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि भारी वर्षा के दौरान नदी-नालों, पुल-पुलियों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल नियंत्रण कक्ष को दें।
सहायता एवं आपातकालीन संपर्क नंबर: 07786-242768
जिला प्रशासन ने कहा है कि मानसून अवधि के दौरान नियंत्रण कक्ष 24×7 निगरानी रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय के लिए सक्रिय रहेगा, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।





Social Plugin