विद्यालय में सी.सी.ए. (सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों) के अंतर्गत आयोजित इस चुनाव में विद्यार्थियों ने शाला नायक, अनुशासन प्रभारी, खेल प्रभारी एवं स्वच्छता प्रभारी सहित विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रस्तुत किए। उम्मीदवार विद्यार्थियों ने कक्षाओं में जाकर प्रचार-प्रसार किया तथा चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस आयोजन से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास देखने को मिला।
चुनाव को रोचक एवं वास्तविक स्वरूप प्रदान करने के लिए नन्हे बच्चों को मतपेटी सुरक्षा कर्मी बनाया गया, जिन्होंने सुरक्षा वर्दी पहनकर मतदान केंद्र तक मतपेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई। मतदान प्रक्रिया में कक्षा चौथी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री देवराज मोहंती ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई, जबकि वरिष्ठ शिक्षक श्री पवन कुमार वैष्णव ने सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इसी प्रकार सुश्री हासनी पांडे (सी.सी.ए. प्रभारी) ने मतदान केंद्र प्रभारी, श्री विकास देवांगन ने मतपेटी एवं मतदान कक्ष व्यवस्था प्रभारी, सुश्री शमा वट्टी एवं श्री कृष्णा निषाद ने कतार एवं अनुशासन प्रभारी, श्रीमती नीलिमा पटेल ने सुरक्षा एवं अमिट स्याही प्रभारी, श्रीमती दामिनी साहू ने मतगणना पत्रक वितरण प्रभारी, तथा श्री कुंदन नारायण साहू ने फोटोग्राफी की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
मतगणना कार्य में श्रीमती दिव्या साहू एवं श्रीमती हर्षा पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त श्रीमती जानबाई वट्टी, श्रीमती रितु सोनवानी, श्रीमती प्रतिभा साहू, सुश्री फुलेश्वरी कालवान एवं सुश्री लिली ठाकुर का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में श्री पासवर मरकाम, श्री बुधसन नेताम, श्री बुद्दूराम मरकाम एवं सुश्री कपिल मरकाम का योगदान भी उल्लेखनीय रहा।
अंत में चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री देवराज मोहंती ने सभी शिक्षक साथियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इस सफल आयोजन को विद्यालय में लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इसी अवसर पर छोटे बच्चों के लिए ‘ग्रीन डे’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने हरे रंग की वेशभूषा धारण कर सहभागिता की तथा घर से पौधे लाकर, लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन उत्साह, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
-----------------------//----------------------------//----------------------------//-------------------------
खबरों और विज्ञापन समाचार लगवाने के लिए संपर्क करें:-
सुनील कुमार रत्नाकर
माकड़ी कोण्डागांव
मोबाइल नं.-9329165563








Social Plugin