Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पेट्रोल 92.42 और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर, एलपीजी गैस की कीमत भी अब 673 रुपए प्रति सिलेंडर, जाने आप के शहर का हाल

 


नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल का भाव कम होने के बाद घरेलू बाजार में इसका असर दिखने लगा है। बात करें ब्रेंट क्रूड की कीमत की तो मंगलवार को 86.67 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जो कि ईरान-अमेरिका के बीच तनाव के दौर से बेहद कम है। कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद अब भारतीय तेल कंपनियों ने बुधवार यानि 29 जुलाई को पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं आज भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत है।

पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से जारी रेट के अनुसार ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 और डीजल की 95.20 रुपए है। वहीं, भारत में सबसे सस्ता ईंधन दमन-दीव में मिलता है, जहां पेट्रोल की कीमत महज 92.42 रुपए प्रति लीटर है। जबकि यहां डीजल ₹87.91 प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। भारत में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल तेलंगाना में मिलता है, जहां पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 रुपए प्रति लीटर है।

एलपीजी सिलेंडर मात्र 673 रुपए में

वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन ऑयल ने महंगे गैस सिलेंडर से राहत देने के लिए 10 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत बेहद कम है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए रेट के मुताबिक दिल्ली में इंडेन का 10 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 673 रुपए में मिल रहा है। जहां तक 5 किलो वाले सिलेंडर के रेट की बात है तो उसमें भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज यह भी 349.50 रुपए में मिल रहा है। वहीं, 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपए और 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 942 रुपए में मिल रहा है।

आज सीएनजी-पीएनजी की क्या है कीमत

दिल्ली और आसपास सीएनजी 83.09 रुपए किलो मिल रही है। राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में 92.44 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं हरियाणा में कैथल 88.43 रुपए है। वहीं, उत्तर प्रदेश में कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 94.42 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रही है। हापुड़ में 92.70 रुपए, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 91.70 रुपए प्रति किलोग्राम है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 91.58 रुपए और महोबा, बांदा व चित्रकूट में 89.42 रुपए प्रति किलोग्राम है।