कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा रहीं। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, मंडल सह-कोषाध्यक्ष संजय दास, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश झा उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्राचार्य पांडे जी, प्रधान पाठक, समस्त शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल पौधारोपण अभियान नहीं, बल्कि मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें और प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।







Social Plugin