Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

कोण्डागांव विधानसभा को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

 


कोंडागांव: कोण्डागांव विधानसभा की लोकप्रिय विधायक एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी के सतत प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। पूर्व में भी उनके प्रयासों से सड़कों, पुल-पुलिया, भवन एवं सांस्कृतिक भवनों सहित अनेक विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इसी क्रम में एक बार फिर कोण्डागांव विधानसभा को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की मंजूरी प्राप्त हुई है।

वर्तमान में विधायक लता उसेंडी के प्रयासों से कुल 1597.63 लाख रुपये (लगभग 15 करोड़ 97 लाख रुपये) की लागत से विभिन्न सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत कार्यों में कोपाबेड़ा नारियल विकास बोर्ड से ग्राम भीरागांव तक 2 किमी सड़क (2.31 करोड़), डोंगर सीलाटी से कांवरा तक 3.50 किमी सड़क (2.77 करोड़), कोण्डागांव से खरगांव तक 3.425 किमी सड़क (3.10 करोड़) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त बनउसरी–मथनीबेड़ा मार्ग पर 7 पुल-पुलिया (94.64 लाख), बबई हाईस्कूल से करमरी दुर्गा चौक तक 5 किमी सड़क एवं पुल-पुलिया (3.03 करोड़), कुम्हारपारा से मसोरा लाड़ीपारा तक 2.20 किमी सड़क (2.13 करोड़) तथा भगदेवा-बेंद्री रोड सहित विभिन्न मार्गों पर 1.05 किमी सड़क (1.66 करोड़) को मंजूरी मिली है।

इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुदृढ़ होगा और आर्थिक-सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने विधायक लता उसेंडी के प्रति आभार व्यक्त किया है।


खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 

सुनील कुमार रत्नाकर 

माकड़ी कोण्डागांव 

9329165563

हमारे वाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए स्कैन करे