कोण्डागांव: बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोण्डागांव की विधायक लता उसेण्डी ने माकड़ी विकासखंड के ग्राम रांधना में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शारीरिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक शालेय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेण्डी ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में पढ़ाई के साथ खेलों का संतुलन अत्यंत आवश्यक है। विधायक ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने, अपनी प्रतिभा को पहचानने और आगे बढ़ने की अपील की।
खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
सुनील कुमार रत्नाकर
माकड़ी कोण्डागांव
9329165563
हमारे वाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए स्कैन करे







Social Plugin