Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

CG ACB Raid : कलेक्ट्रेट का बाबू 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सर्पदंश मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगी थी रकम

 


रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्ट्रेट की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सर्पदंश से मृत महिला के परिजनों को शासन की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि बैंक खाते में जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बुलाकी निवासी विजय सिदार ने ACB से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई थी। शासन की ओर से मिलने वाले आर्थिक सहायता (मुआवजा) की राशि जारी कराने के लिए राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार उनसे ₹50 हजार की मांग कर रहा था।

रिश्वत का चेक लेते ही ACB ने दबोचा

शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजना बनाकर कार्रवाई की। आरोप है कि बाबू राजकुमार सिदार रिश्वत के रूप में ₹50 हजार का चेक स्वीकार कर रहा था। इसी दौरान ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

कलेक्ट्रेट में पदस्थ है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी राजकुमार सिदार रायगढ़ जिला कलेक्ट्रेट की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में बाबू के पद पर पदस्थ है। ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सर्पदंश पीड़ित परिवार को शासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि उनके बैंक खाते में भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के बाद ACB ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।