Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

​छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ ने कोंडागांव कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, प्रशासनिक सहयोग की मांग


कोंडागांव:छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ द्वारा आज जिला मुख्यालय कोंडागांव में कलेक्टर सुश्री नूपुर राशि पन्ना को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर महोदया से मुलाकात कर संघ की गतिविधियों और आगामी अभियानों में प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की।

​सौपे गए ज्ञापन के अनुसार, छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ द्वारा वर्ष 2026-2027 के लिए "सदस्यता अभियान एवं श्रमिक सहायता शिविर" का आयोजन किया जा रहा है। 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी निकायों तक पहुँचकर निर्माण श्रमिकों को संघ की सदस्यता से जोड़ना, उन्हें संगठित करना तथा श्रम विभाग के श्रम मंडल में पंजीकृत करवाकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना है।

​ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारी:

​श्री रवि गढ़वाल (प्रदेश अध्यक्ष)

​श्री सुनील कुमार रत्नाकर (संभागीय अध्यक्ष)

​श्री संजय लाला (जिला अध्यक्ष)

​श्रमिकों के उत्थान के लिए संघ का संकल्प:

संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर महोदया को बताया कि यह अभियान पूरी तरह से शांतिपूर्ण, संगठनात्मक और वैधानिक है, जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(c) के तहत मिले अधिकारों के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत श्रमिकों को जागरूक किया जाएगा ताकि जानकारी के अभाव में कोई भी श्रमिक शासन की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। संघ ने जिला प्रशासन से इस महत्वपूर्ण जनहित कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है ताकि जिले के श्रमिक बंधुओं का सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके।

​कलेक्टर महोदया सुश्री नूपुर राशि पन्ना ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया है।