Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा, आवेदन आमंत्रित

 


रायपुर। श्रम विभाग द्वारा संचालित "अटल उत्कृष्ट शिक्षा सहायता योजना" के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाकर कक्षा 12वीं तक आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त एवं पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

योजना का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हितग्राहियों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।

आवश्यक दस्तावेज

श्रमिक पंजीयन कार्ड।

योजना के संबंध में माता-पिता द्वारा स्व-घोषणा प्रमाण पत्र।

छात्र/छात्रा का आधार कार्ड।

कक्षा 5वीं उत्तीर्ण की अंकसूची।

वर्तमान में अध्ययनरत विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा जारी अध्ययन प्रमाण पत्र।

नियोजक के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित प्रपत्र में स्व-घोषणा प्रमाण पत्र।

छात्र/छात्रा का निवास प्रमाण पत्र।

श्रम विभाग ने बताया है कि इच्छुक एवं पात्र निर्माण श्रमिक उपरोक्त दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी चॉइस सेंटर श्रम संसाधन केंद्र,या 

छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ के जिला कार्यालय - बद्री प्रॉविजन कॉम्लेक्स संत सेवालाल चौक कनेरा रोड कोंडागांव

 से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

श्रम विभाग ने पात्र निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस महत्वपूर्ण योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


अधिक जानकारी के लिए कॉल या मैसेज करे।

मो. 9329165563



हमारे वॉट्स अप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक से जुड़ सकते हैं 




Follow the CGMSS LIVE NEWS channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbAukJa4CrfgU3XRDb1d