पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीण को मिला जीवनदान, अस्पताल पहुंचाकर कराया इलाज
नारायणपुर।
छत्तीसगढ़ पुलिस की डायल-112 आपातकालीन सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए सर्पदंश से पीड़ित एक ग्रामीण को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 जून 2026 को थाना एडका क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में एक व्यक्ति को जहरीले सर्प ने काट लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) टीम बिना देर किए घटनास्थल के लिए रवाना हुई और लगभग 28 किलोमीटर की दूरी तय कर मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने तत्काल पीड़ित को सुरक्षित वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किसकोड़ो पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से पीड़ित की स्थिति नियंत्रण में रही और उसे आवश्यक इलाज उपलब्ध कराया गया।
नारायणपुर पुलिस ने बताया कि डायल-112 सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों तक त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय है। सड़क दुर्घटना, स्वास्थ्य आपातकाल, सर्पदंश एवं अन्य संकट की स्थितियों में यह सेवा लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है।
डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया और पुलिस टीम की सजगता ने एक बार फिर साबित किया कि समय पर मिली सहायता किसी की जान बचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।





Social Plugin