बेलगांव। नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 के अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, बेलगांव में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लेकर नए शैक्षणिक सत्र की सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच एवं यज्ञ पुरोहित श्री रमेश नेताम की विशेष उपस्थिति रही। यज्ञ संपन्न कराने में गायत्री परिवार, बेलगांव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
उत्सव में बड़ी संख्या में पालक एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में श्री पवन वैष्णव, श्री ललित साहू, श्रीमती दिव्या साहू, श्रीमती नीलिमा पटेल, श्री लिकेश्वर साहू, सुश्री शमा वट्टी, सुश्री मोनिका सिन्हा, श्रीमती मोनिका साहू, सुश्री दीपेश कोड़ोपी,फुलेश्वरी कालवान, सुश्री नीलम पांडे एवं सुश्री हुमेश्वरी साहू , श्रीमती दामिनी साहू एवं जान बाई कोर्राम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सहायक कर्मचारियों में बुद्धू मरकाम, पासवर मरकाम एवं बुधसन नेताम का भी सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नए सत्र के प्रति प्रेरित करना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना रहा। पूरे आयोजन ने विद्यालय में उत्साह, ऊर्जा और संस्कारों से भरपूर माहौल का निर्माण किया।






Social Plugin