Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

कोंडागांव में सूक्ष्म वन्य उपज, हैंडलूम एवं हस्तकला उद्यमियों के लिए रैंप योजना अंतर्गत निशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ

 


*समाचार हेतु प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 12/03/2026

कोंडागांव। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केंद्र के माध्यम से कोंडागांव में रैंप योजना (RAMP) के अंतर्गत सूक्ष्म वन्य उपज एवं हस्तकला से जुड़े उद्यमियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।



इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना, उनके उत्पादों में मूल्य संवर्धन (Value Addition) की जानकारी देना तथा उन्हें बाजार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उद्यम स्थापना, व्यवसाय प्रबंधन, विपणन, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।


कार्यक्रम में भाग लेकर सूक्ष्म वन्य उपज, हैंडलूम एवं हस्तकला क्षेत्र से जुड़े उद्यमी अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से विकसित करने के लिए आवश्यक कौशल प्राप्त कर सकेंगे।


इच्छुक प्रतिभागी प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए देवेंद्र एम. साबले परियोजना अधिकारी भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।

या जानकारी के लिए कॉल कर सकते हैं 

सुनील कुमार रत्नाकर

मकड़ी कोण्डागांव 

मोबाइल नंबर 9329165563