कोण्डागांव। जिले से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने नौ महीने पहले हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी को धरदबोचा है। पीड़िता के साथ दुष्कर्म उसके सौतेले भाई ने ही किया था। यह पूरा मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है।
मामले का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार, करीब 8-9 महीने पहले युवती के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई थी। पीड़िता ने 6 नवंबर को एक नवजात शिशु को जन्म दिया। शिशु के जन्म के बाद, पुलिस ने इसी आधार पर मामले में पूछताछ शुरू की।
चौंकाने वाला खुलासा
पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे से पुलिस भी हैरान रह गई। पीड़िता ने बताया कि 8-9 महीने पहले उसके सौतेले भाई सगउराम सोरी ने ही उसके साथ रेप किया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।





Social Plugin