माकड़ीबेलगांव : पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा नवीन शासकीय महाविद्यालय माकड़ी के तत्वावधान में बेलगांव में आयोजित एनएसएस कैंप का कल समापन हो गया।
स्वच्छता और नशा मुक्ति की थीम पर आधारित इस सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों के दलों द्वारा अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम और नाटकों के माध्यम से लोगों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया। कैंप का आयोजन कॉलेज के प्रोफेसर वृंदाधर नायरो की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इसी परिपेक्ष्य में, 29 नवंबर को निरीक्षक विकास बघेल के नेतृत्व में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा कैंप में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य फोकस साइबर अपराधों और उनसे बचाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी देना था।
साथ ही, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों, यातायात नियमों का पालन करने, भारत सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के संबंध में और नशामुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर, मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य रदमा सुधर बघेल, विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत बेलगांव की सरपंच श्यामबती रमेश नेताम, डीएवी के प्राचार्य देवराज मोहंती सहित अन्य ग्रामीण और समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।








Social Plugin