जशपुर: जशपुर जिले में एक मिशनरी स्कूल की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि छात्रा "बैड टच" और प्रिंसिपल द्वारा की गई कथित छेड़छाड़ से परेशान थी.
घटना का विवरण
यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है. मृतका छात्रा छात्रावास में रहकर 9वीं की पढ़ाई कर रही थी. उसने हॉस्टल के स्टडी रूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
सुसाइड नोट बरामद और कार्रवाई
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. इस नोट में छात्रा ने अपनी आपबीती और प्रिंसिपल द्वारा की गई छेड़छाड़ का जिक्र किया है.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को हिरासत में ले लिया है।





Social Plugin