Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

माओवादी संगठन ने 30 नवंबर को छत्तीसगढ़ बंद का किया ऐलान, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

 


जगदलपुर, [ 29नवंबर 2025 ]
दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए आंध्रप्रदेश पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालिया मुठभेड़ में नक्सली लीडर हिड़मा समेत 13 माओवादियों के मारे जाने की घटना को फर्जी एनकाउंटर बताते हुए, इसके विरोध में नक्सली संगठन ने 30 नवंबर को छत्तीसगढ़ बंद की घोषणा की है।
मुख्य आरोप और मांगें
  • फर्जी एनकाउंटर: कमेटी इस एनकाउंटर को फर्जी कार्रवाई बता रही है और इसकी न्यायिक जांच की मांग कर रही है।
  • गैरकानूनी हिरासत: प्रवक्ता ने यह भी दावा किया है कि पुलिस ने हाल ही में माओवादी लीडर देवजी को गिरफ्तार किया है, लेकिन गिरफ्तारी को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया।
  • कानूनी उल्लंघन: नक्सलियों के जोनल कमेटी का कहना है कि देवजी सहित करीब 50 माओवादियों को गुप्त स्थानों पर हिरासत में रखा गया है और कोर्ट में पेश भी नहीं किया गया, जो कानूनी प्रक्रिया का सीधा उल्लंघन है।
इन्हीं घटनाओं के विरोध में संगठन ने 30 नवंबर को बंद का आह्वान किया है।