विशाखापट्टनम। आईसीसी महिला वनडे विश्वकप 2025 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने भारत को 3 विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, वहीं भारती महिला टीम को अपनी हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से रिचा घोष ने शानदार 94 रन (77 गेंद) की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। स्नेह राणा (33) और प्रतिक रावल (37) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 252 रन (48.5 ओवर) में लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान लौरा वोलवॉर्ड्ट ने 70 रन की सधी हुई पारी खेली, जबकि नडीन डे क्लर्क ने मात्र 54 गेंदों में नाबाद 84 रन ठोककर भारत के हाथ से जीत छीन ली।

भारतीय गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट झटके, लेकिन डे क्लर्क और ट्रायन की साझेदारी भारत पर भारी पड़ी।

इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने भारत की विजयी लय तोड़ दी। अब भारत को अगले मुकाबले में नॉकआउट की राह आसान करने के लिए जीत दर्ज करनी होगी।