महासमुंद। ग्राम लाफिनखुर्द में नशे में हुड़दंग मचाने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मामला महासमुंद थाना क्षेत्र का है, जहां वार्ड क्रमांक 01 निवासी धनेन्द्र निषाद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार, 3 अक्टूबर की रात लगभग 10:30 बजे वह प्राथमिक स्कूल के पास था, तभी गांव के अजय मानिकपुरी, नमन साहू, विनय मानिकपुरी और अन्य लोग नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंचे। जब धनेन्द्र ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो आरोपी भड़क उठे और अश्लील गालियां देने लगे।
बताया गया है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी अजय मानिकपुरी ने धनेन्द्र को हाथ-मुक्कों से पीटा और दांत से उसके मुंह के पास एवं बाएं हाथ की उंगली पर काट लिया। बाकी आरोपियों ने भी मारपीट में साथ दिया और जान से मारने की धमकी दी।
घटना की शिकायत पर महासमुंद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।




Social Plugin