वन मंत्री केदार कश्यप बोले – बस्तर के गांव-गांव में विकास की गूंज, बदलाव की ओर बढ़ता हर कदम
रायपुर, 05 अक्टूबर 2025। बस्तर की धरती आज एक बार फिर विकास की गवाही बनी जब वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने सालेमेटा में ₹38.64 लाख की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार बस्तर अंचल के हर गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की नई किरण पहुंचा रही है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर के हर घर तक विकास की खुशबू पहुँचे और लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए।”
वन मंत्री ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नज़र रखें और यह सुनिश्चित करें कि हर काम ईमानदारी व पारदर्शिता से पूरा हो।
इस अवसर पर श्री कश्यप ने
खण्डसरा और खड़का में ₹11.74 लाख की लागत से सोलर हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण किया।
सालेमेटा-1 ग्राम पंचायत में ₹14 लाख की लागत से पुलिया निर्माण एवं हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 200 मीटर आहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
कोटगढ़ में ₹12.90 लाख की लागत से पुलिया एवं आंगनबाड़ी केंद्र तक 300 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य की नींव रखी।




Social Plugin