Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Breaking : बढ़ गई इन संविदा कर्मचारियों की सैलरी.. अब खातों में आएंगे हर महीने 20,500 रुपये.. कैबिनेट मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

 


चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने संविदा सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनका मासिक वेतन 10,500 रुपये से बढ़ाकर 20,500 रुपये कर दिया है। राज्य के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इसके बाद बरनाला में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल भी समाप्त हो गई।

अब खातों में आएगा दोगुना वेतन

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह फैसला सफाई कर्मचारियों के हित में लिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले कर्मचारियों का वेतन 10,500 रुपये था, जिसे पहले बढ़ाकर 14,000 रुपये किया गया और अब इसे बढ़ाकर 20,500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की अन्य मांगों और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी काम कर रही है।


DSP निलंबित, SIT करेगी जांच

बरनाला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर मंत्री ने कहा कि डीएसपी सतबीर सिंह बैंस को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है। उन्होंने बताया कि एसआईटी पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी, वीडियो फुटेज की जांच करेगी, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करेगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


वेतन और नियमितीकरण की थी मांग

बरनाला में संविदा सफाई कर्मचारी वेतन बढ़ाने और नियमित नौकरी की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। पुलिस कार्रवाई के बाद यह मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया था। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने डीएसपी को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने भी इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और पंजाब सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। वहीं, कांग्रेस ने इस मुद्दे और राज्य में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है।