Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

कैसे हुआ प्रधान आरक्षक की मौत?


 रायपुर: समाचार दिनांक 1 नवंबर 2025:

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक की तबियत बिगड़ने से हुई मौत।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर शहर भर में पुलिस सुरक्षा बल का कड़ा इंतजाम किया गया था। 

इसी कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कांकेर में पदस्थ 51 वर्षीय प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना की ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत खराब हो गई जिन्हें तुरंत ही उपचार के लिए रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । 

हादसे की खबर सुनते ही परिवार व पुलिस विभाग में शोक का लहर हैं । उनकी शव को पोस्ट मार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया हैं। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।