"हम चाहते हैं कि हर पंजीकृत श्रमिक अपने अधिकार, सुविधा और सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ लेकर सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत बने।"
साथ ही कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश जलतारे और मजदूर सेवक मित्र शत्रुहन एवं सतवीर ने भी श्रमिकों की समस्याएँ सुनीं और आश्वासन दिया कि श्रम विभाग के माध्यम से समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाएगा।
अतिथियों के हाथों हितग्राही कार्ड वितरण -
श्रमिक कार्ड वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य एवं सरपंच श्रवण कुमार कांग्रेस अरदा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश आदिले, रोजगार सहायक राधेलाल पाटले उपस्थिति रहे।इन्हीं के हाथों श्रमिक सदस्यों को श्रम कार्ड (हितग्राही कार्ड) प्रदान किया गया। शिविर में सैकड़ों श्रमिकों की सहभागिता ने यह संदेश स्पष्ट किया कि जागरूकता बढ़ रही है और मजदूर वर्ग अधिकारों के प्रति अब पहले से अधिक संगठित हो रहा है।
मजदूर शक्ति संघ का संदेश
"जो श्रमिक अभी तक सदस्य नहीं बने हैं, वे आगे आएं और अपने अधिकारों को मजबूत करें।"
अभियान को मिला नया प्रोत्साहन
इस सफल आयोजन के बाद और भी मजदूरों में सदस्य बनने की इच्छा बढ़ी है। श्रमिकों की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि संघ की पहल भरोसेमंद, प्रभावी और श्रमिक हितों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है।
यह आयोजन न सिर्फ एक वितरण कार्यक्रम था, बल्कि एक संदेश भी— जब श्रमिक संगठित होते हैं, तो अधिकारों का मार्ग और मजबूत होता है।






Social Plugin