जिला मुख्य आयुक्त श्री चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री विजय कुमार यादव, एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार टांडे के नेतृत्व में रोवर्स क्रू एवं रेंजर्स टीम का गठन किया गया। प्रवेश पाठ्यक्रम के दौरान जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री महेन्द्र बाबू टंडन तथा रोवर स्काउट लीडर श्री शशांक विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों को स्काउटिंग का इतिहास, संकेत (साइन), सलामी (सैल्यूट), मोटो, बाएं हाथ से मिलना, प्रतिज्ञा, नियम, प्रार्थना, झंडा गीत, नॉटिंग, लेशिंग तथा प्राथमिक उपचार के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय स्काउट–गाइड समन्वयक डॉ. योगेश वैष्णव एवं डॉ. मधुलिका सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहें।




Social Plugin