जांजगीर चांपा: जिले में इस वक्त की बड़ी खबर- ग्राम सुकली में देर रात हुई भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, तीन लोग अभी भी जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
यह पूरा मामला जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली के पास का हैं जहां देर रात बारात से लौट रहे स्कॉर्पियो और ट्रक के आमने सामने टक्कर से अफरा तफरी मच गई टक्कर इतना भयंकर था कि मौके पर ही 5 लोग की मौत हो गई 3 लोग की हालत अभी नाजुक बताई जा रही हैं।
मृतकों के नाम इस प्रकार है :-
विश्वनाथ देवांगन पिता सुखरू देवांगन (उम्र 43 वर्ष)
राजेंद्र कश्यप पिता कोमल कश्यप (उम्र 27 वर्ष)
पोमेश्वर जलतारे पिता पुरुषोत्तम जलतारे (उम्र 33 वर्ष)
भूपेन्द्र साहू पिता रेशम साहू (उम्र 40 वर्ष)
कमल नयन साहू पिता रामचरण साहू (उम्र 22 वर्ष)
सभी मृतक सड़क पारा,शांति नगर, नवागढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल हैं और पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी हैं।






Social Plugin